स्वदेशी की निरंतर यात्रा..

आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महाराज एवं आचार्यश्री 108 समयसागरजी महाराज के पावन आशीर्वाद से यह पहल निरंतर आगे बढ़ रही है और अनेक महिलाओं के जीवन में स्वावलंबन एवं सम्मान का मार्ग प्रशस्त कर रही है। यह पहल केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा है।
आइए, स्वदेशी को अपनाएँ और हाथकरघा व हस्तकला से जुड़ी इस प्रेरणादायक यात्रा का हिस्सा बनें।

कारोपानी में महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम

आचार्य भगवन गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से…

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चल चरखा महिला प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्र, कारोपानी में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है।

आर.एस.एस के सह सरकार्यवाह…

चल चरखा के हर प्रयास को मिला श्री कृष्ण गोपालजी द्वारा एक गहरा संदेश—

यह केंद्र एक बीज है, जो कल वटवृक्ष बनकर जीवन सँवारेगा।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2025

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के समारोह पर
सेंट एलॉयसियस कॉलेज, जबलपुर के उत्साही विद्यार्थियों ने किया चल-चरखा केंद्र का विशेष भ्रमण।

मा. प्रधानमंत्री जी द्वारा उत्पादों का अवलोकन

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने चल-चरखा के उत्पादों का अवलोकन किया और कहा आत्म निर्भर भारत की और आपके बढ़ते कदम में हम सब आप के सहयोगी हैं। आप और गति में अपने कार्य को बढ़ायें , हमारी शुभकामनायें चल-चरखा के प्रत्येक बुनकर के साथ हैं।

केवीआईसी अध्यक्ष द्वारा अवलोकन

आचार्य भगवन के आशीर्वाद और मार्ग दर्शन प्राप्त करने पधारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने चल–चरखा के उत्पादों से प्रभावित होकर खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष श्री मनोज जी को चल-चरखा केन्द्र का अवलोकन करने के निर्देश दिए।

डॉ॰ किरन बेदीजी से चल-चरखा की मुलाकात

तिहाड़ जेल में चल-चरखा महिला प्रशिक्षण व रोज़गार केन्द्र के द्वारा महिला कैदियों को मूल-धारा से जोड़ने के प्रयासों को जानकर आदरणीय डॉ॰ किरन बेदीजी अत्यंत अभिभूत हो गयी उन्होंने अन्य जेलों में भी महिलाओं के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए चल-चरखा को आमंत्रित किया और कहा की यह कार्य अत्यंत सराहनीय है।

प्रबंध निर्देशक, डालमिया भारत समूह

श्री पुनीत डालमिया जी (प्रबंध निर्देशक , डालमिया भारत समूह) ने चल-चरखा केंद्र, चंद्रगिरी का अवलोकन किया और महिला सशक्तिकरण के इस सशक्त कदम की सराहना की।

तिहाड़ जेल में शाकाहार का संकल्प

तिहाड़ जेल दिल्ली में चल-चरखा द्वारा स्वावलंबन प्राप्त करने वाली भारतीय तथा विदेशी महिला कैदियों ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य गुरूवर श्री विद्यासागर महाराज जी को पत्र लिखकर आजीवन शाकाहार और अहिंसा पालन का अपूर्व संकल्प लिया।