कारोपानी में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

आचार्य भगवन गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से…

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चल चरखा महिला प्रशिक्षण एवं रोजगार केंद्र, कारोपानी में महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है।

एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के माध्यम से 63 बहनों एवं महिलाओं को इस प्रशिक्षण हेतु भेजा गया है, जो अब आत्मनिर्भरता की ओर अपने कदम बढ़ा रही हैं।

चल चरखा की दीदियों द्वारा निस्वार्थ भाव से दिया जा रहा यह प्रशिक्षण, केवल हुनर सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इन महिलाओं को इस योग्य बना रहा है कि वे आगे चलकर गांव-गांव में हथकरघा की नई शुरुआत कर अन्य महिलाओं को भी स्वावलंबी बना सकें।

यह पहल केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भविष्य की एक सशक्त नींव है… 🌿

गुरुदेव के सपनों के सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता यह एक सार्थक कदम है… 🇮🇳

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *